मकर सक्रांति पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह भोज का आयोजन

Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मकर संक्रांति के अवसर पर रतनपट्टी गाँव से पुरब मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 रोड में शनिवार को भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह भोज का आयोजन हुआ। आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में बिहारीगंज विधानसभा सहित जिला से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह सिक्किम प्रभारी डॉ दिलीप जायसवाल, विशिष्ट अतिथि अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार सहित भाजपा के पदाधिकारी गण मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद बिहारीगंज विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष ने माला पहना कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने मुख्य अतिथि का पाग, अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज कुमार निराला उर्फ पंकज पटेल ने पाग, अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया।

इस दौरान संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं को सम्मान देने से कार्यकर्ताओं को कार्य करने में नई ऊर्जा मिलेगा। विशिष्ट अतिथि विधायक मंटू पटेल ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को सम्मान देने से अधिक से अधिक कार्य करने का प्रेरणा मिलेगा। मुख्य अतिथि डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं एक साथ इतने कार्यकर्ताओं को देखकर काफी आनंदित महसूस कर रहा हूं। पहली बार बिहारीगंज विधानसभा के अंतर्गत इस तरह का कार्यक्रम आयोजन हुआ है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।  उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बिहारीगंज विधानसभा सहित मधेपुरा में कमल खिलाना है।

कार्यक्रम में महामंत्री वीरेंद्र चौधरी, जटाशंकर वर्मा, उपाध्यक्ष मंटू यादव, दीपक यादव, शशिकांत झा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपिन कामती, नगर अध्यक्ष मनोज भगत, संजय सिंह, जगन्नाथ साह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला सह कार्यवाह डॉ शिव शंकर भगत, उदाकिशुनगंज मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार, ग्वालपाड़ा मंडल अध्यक्ष रणविजय चौधरी, मधेपुरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनमोल कुमार, पूर्व जिला महामंत्री शिवशंकर भगत, मुरलीगंज नगर महामंत्री सूरज जायसवाल, नितेश निराला सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन मंडल अध्यक्ष मुरलीगंज मनोज मंडल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पंकज पटेल ने किया।

मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट


Spread the news