भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन

Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज प्रखण्ड मुख्यालय के दुर्गा स्थान चौक पर राम चरित्र मानस के खिलाफ शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के विवादित बयान देकर हिन्दुओं की भावनाओं को ठेश पहुंचाने का आरोप लागकर भाजपा युवा मोर्चा मुरलीगंज के नगर अध्यक्ष राजीव जायसवाल के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का हिन्दू ग्रंथो पर किया गया अमर्यादित बयान उसके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश यादव ने मुख्य रूप से भाग लिया और कहा कि ऐसे मंत्री को बिहार सरकार तुरंत बर्खास्त करें। अपने राजीनतिक भविष्य को चमकाने हेतु ऐसे अमर्यादित बयान को भाजपा के कार्यकर्ता और देश के सभी नागरिक कभी बर्दास्त नही करेंगे। शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद के साथ ही उनका पुतला दहन किया गया।

वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिपिन कामती ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव की डिग्री की जांच होनी चाहिए कि कैसे इन्हें प्रोफेसर की डिग्री प्राप्त है। राम चरित मानस पर ऐसे टिप्पणी कर समाज को बांटने का काम कर रहे है। हिन्दू ग्रंथ का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान। चंद्रशेखर यादव ने दीक्षांत समारोह शिक्षा के मंदिर में इस तरह का अमर्यादित बयान देकर हिंदू भावनाओं को आहत करने का काम किया है। वही भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज भगत ने कहा कि शिक्षा मंत्री द्वारा दीक्षांत समारोह में जात पात में हिंदू धर्म को टारगेट कर अपनी राजनीतिक चमकाना चाहते हैं बिहार के शिक्षा मंत्री इतने अशिक्षित है कि उसको अच्छे बुरे का ज्ञान तक नही है।

पुतला दहन कार्यकम में मुख्य रुप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंटू यादव, मुकेश सिंह, नितेश निराला, उपाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, अनुपम सिंह, उपेंद्र आंनद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित आनंद, ग्रामीण युवा मोर्चा अध्य्क्ष रूपेश वर्मा,   आंनद झा ,विजय साह, जटाशंकर चौधरी, सुनील सिंह, जीवन सिंह सहित दर्जनो कार्यकर्ता शामिल थे।

मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट


Spread the news