उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में बढी चोरी की वारदात से सकते में लोग, पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी

Spread the news

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। वारदात ने तो पुलिस की नींद हराम कर रख दी है। लगातार एक के बाद एक चोरी की घटना से लोग सकते में है। लोगों की परेशानी बढती जा दही है। आमूनन ठंंठ के मौसम में घने कोहरा का चोर फायदा उठाया करते थे। लेकिन ठंठ घटने के बावजूद चोरी की बढती घटना से लोग हैरान है। लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। इतना ही नहीं लोग पुलिस के कार्यशैली पर नाराजगी जता रहे हैं।

लोगों का मानना है कि पुलिस के सक्रिय नहीं रहने की वजह से चोरी की घटनाएं हो रही है। लोग यह भी कह रहे हैं कि नियमित रूप से पुलिस गश्त नहीं हो पाता है। जिस कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।‌ कुछ सालों से चोरी की घटना में काफी कमी आई थी। अचानक वारदात बढने से फिर से लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं होने लगी है। वही बड़ी बात है कि पुलिस चोरी के मामले के उद्भेदन करने में फिसड्डी साबित हो रहा है। पुलिस के हाथ अब-तक किसी चोर तक नहीं पहुंच पाया है। बीते एक माह के अंतराल में चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामला सामने आया। लेकिन चोर पकड़ में नहीं आ सका। कुछ मामले में केस दर्ज हुए। कुछ मामले में पुलिस द्वारा अब तक मामला दर्ज नही किया गया है।

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में हुए चोरी की वारदात का आंकड़ा : 4 फरवरी 2022 की रात्रि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधमा पुलिस कैंप अंतर्गत नयानगर पंचायत के सिंगारपुर वार्ड संख्या 2 में मसोमात रूणा देवी,दीपक कामत,मिथलेश कामत के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम। लेकिन पुलिस द्वारा मामले का उद्भेदन नही।

3 मार्च 2022 की मध्य रात्रि को उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधमा पुलिस कैंप अंतर्गत नयानगर पंचायत के नवटोल गांव में पंचायत समिति प्रतिनिधि विवेकानंद शर्मा,हीरा शर्मा,उदय शर्मा,महेश्वर शर्मा,कुलदीप शर्मा,रणवीर कुमार,गगन कुमार,इंद्रभूषण शर्मा,राजकुमार शर्मा,भागवत शर्मा सहित आधा दर्जन से अधिक घरों में लाखो की चोरी की वारदात मामले का नही हुआ उद्भेदन।

थाना क्षेत्र के बुधमा पुलिस कैंप अंतर्गत चकला बासा गांव में 04 फरवरी 2022 की रात आठ भैंस की चोरी। चोरों ने गांव के कृत्यानंद मेहता, राधेश्याम मेहता व रतनी देवी के भैंस की चोरी कर ली। मामले का उद्भेदन नहीं।

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के पश्चिम ब्राह्मण टोला में 10 फरवरी 2022 की रात भीषण चोरी की वारदात हुई। यहां पर निरंजन कुमार उर्फ मंटू मिश्र, अनिल मिश्र, कौशल किशोर मिश्र, गोपाल मिश्र के घर में 40 लाख रूपये से अधिक के समान व नगदी की चोरी की गई। मामले का उद्भेदन नहीं।

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के मूरली टोला में एक साथ चार घरों में लाखों की चोरी। चोरों ने शंकर मेहता, रबिंद्र झा, नवीन झा, चंदन मेहता के घर में लाखों की चोरी 27 फरवरी 2022 की रात कर ली गई।

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाड़ाटेनी गांव वार्ड संख्या दो में तीन लोगों के घर में चोरी। चोरों ने 02 मार्च 2022 की रात चंद्रशेखर मंडल, नंदलाल मंडल,रोहित मंडल के घर में लाखों की चोरी की।

लगातार हो रहे चोरी के संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार माइकिंग कर लोगों को जागरूप किया जा रहा है। साथ ही घर के किसी एक सदस्य को देर रात तक जागने का अपील किया जा रहा है। जिससे चोरी की वारदात में रुकावट आएगी।

प्रिंस कुमार मिट्ठू
संवाददाता

Spread the news