बदलाव की बहती बयार में छातापुर के 23 में 19 निवर्तमान मुखिया को मिली शिकस्त

Spread the news

छातापुर/सुपौल/बिहार : त्रिस्तरीय बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में हुए चुनाव के परिणाम में बदलाव की बयार देखने को मिल रही है। 23 पंचायत में मात्र चार निवर्तमान मुखिया ही अपनी कुर्सी बचाने मे कामयाब हुए है। जबकि 19 पंचायत में निवर्तमान मुखिया को पराजय का मूंह देखना पड़ गया। नवनिर्वाचित मुखिया क्षेत्र में भ्रमण कर अब मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे हैं, वहीं उनके समर्थक जश्न मे डुबे हुए हैं।

कुर्सी बचाने मे सफल निवर्तमान मुखिया में मधुबनी पंचायत के सीतानंद झा उर्फ सुनील बाबु ने लगातार पांचवी बार विजयी का पताका फहराया है। सुनील बाबु ने 2556 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रमोहन मिश्र को 1236 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। वहीं रामपुर पंचायत की निवर्तमान मुखिया कुलसुम ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की और 3471 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी कंचन कुमारी को 1097 मतों के अंतर से पराजित किया है। जबकि घीवहा पंचायत के निवर्तमान मुखिया गजेंद्र कुमार राम ने 2240 मत प्राप्त कर कृष्णमोहन पासवान को 599 मतों से हराया। वहीं बलुआ पंचायत के निवर्तमान मुखिया रामजी मंडल ने 2023 मत प्राप्त कर मुन्ना कुमार को 377 मतों के अंतर से हरा दिया।

पंचायत सरकार की बागडोर थामने वाले नये चेहरों मे ठूंठी पंचायत मूखिया पद से कोमल देवी ने 2607 मत प्राप्त कर सुगंधा देवी को 189 मतों से, लक्षमीनियां पंचायत से चांदनी कुमारी ने 1347 मत प्राप्त कर अंजु देवी को 490 मतों से, भीमपुर पंचायत से रंजन कुमार भारती ने 2014 मत प्राप्त कर जालेश्वर शर्मा को 1305 मतों के बडे अंतर से हराया।

ग्राम पंचायत जीवछपुर से शोभा देवी प्रथम ने 1842 मत प्राप्त कर सुनीता देवी को 175 मतों से, उधमपुर से महानंद प्रसाद यादव ने महेश कुमार यादव को 433 मतों से, माधोपुर से इशरत प्रवीण ने 1593 मत प्राप्त कर सरयूग प्रसाद मंडल को 277 मतों से, लालगंज से प्रमिला देवी ने 1858 मत प्राप्त कर मंजु देवी को 170 मतों से, कटहरा से साबीर कौशर ने चंदन कुमार को 352 मतों से, झखाङगढ से प्रमीला देवी ने 1871 मत प्राप्त कर इबराना खातुन को 420 मतों से, छातापुर से बीबी साजदा खातुन ने रूबी कुमारी को 235 मतों से, लक्ष्मीपुर खूंटी से किशोर कुमार ने 1666 मत प्राप्त कर प्रमोद कुमार को 67 मतों से, डहरिया से संजीत चौधरी ने 1346 मत प्राप्त कर पंकज कुमार यादव को 187 मतों से, चुन्नी से शंभू कुमार सिंह ने 1860 मत प्राप्त कर कृष्ण मुरारी किशन को 328 मतों से, महम्मदगंज से कुमारी निषि ने 1444 मत प्राप्त कर कुमारी कस्तुरी को 190 मतों से, सोहटा से अनिता देवी ने 2047 मत प्राप्त कर संजुला देवी को 955 मतों से, ग्वालपाडा से मंजु देवी ने 1986 मत प्राप्त कर रविका देवी को 297 मतों से, राजेश्वरी पुर्वी से रूबी कुमारी ने 1398 मत प्राप्त कर रामेश्वर उर्फ रमेश कुमार यादव को 356 मतों से, राजेश्वरी पश्चिमी से द्रोपदी देवी ने 1554 मत प्राप्त कर सुमित्रा देवी को 124 मतों से जबकि चरणे पंचायत से दीपक कुमार सरदार ने 1834 मत प्राप्त कर सुरेंद्र नारायण सरदार को 681 मतों के अंतर से पराजित किया है।
वहीं पंचायत समिति सदस्य पद से बलुआ पंचायत क्षेत्र संख्या 01 से विकास गौतम ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को 270 मतों से पराजित किया, क्षेत्र संख्या 02 से रोशन बडबड़िया ने महानन्द कुमार को 205 मतों से, ठूठी क्षेत्र संख्या 03 से रेखा देवी ने 68 मतों से, भीमपुर क्षेत्र संख्या 04 से ललिता देवी ने सुचिता देवी को 2754 मतों से, लक्ष्मीनियाँ क्षेत्र संख्या 5 से अहिल्या देवी ने मुन्नी खातून को 630 मतों से, मधुबनी क्षेत्र संख्या 6 से डेजी मिश्रा ने अमीना खातून को 190 मतों से, जिवछपुर क्षेत्र संख्या 7 से विमला देवी ने स्वीटी कुमारी को 26 मतों से, क्षेत्र संख्या 8 से रंजन देवी ने बिजली देवी को 620 मतों से, उधमपुर क्षेत्र संख्या 9 से गिरिजा देवी ने सोगरा को 634 मतों से, माधोपुर क्षेत्र संख्या 10 से रबीना खातून ने शंकर कुमार चौधरी को 20 मतों से, क्षेत्र संख्या 11 से भवेश कुमार ने मो एजाजुल हक को 19 मतों से, रामपुर क्षेत्र संख्या 12 से विमल किशोर भारती ने प्रमोद कुमार सहनी को 157 मतों से, क्षेत्र संख्या 13 से जफीर ने भूपेंद्र कुमार सिंह को 458 मतों से, लालगंज क्षेत्र संख्या 14 से राज कुमार सिंह ने भीम कामत को 271 मतों से, क्षेत्र संख्या 15 से सियावती देवी ने राधा कुमारी को 114 मतों से, लक्ष्मीपुर खूंटी क्षेत्र संख्या 16 से सरिता देवी ने बुचिया देवी को 489 मतों से।  छातापुर क्षेत्र संख्या 17 से मो नूरुद्दीन ने मो इमाम को 68 मतों से, क्षेत्र संख्या 18 से बीबी अखितरी खातून ने रंभा देवी को 113 मतों से, झखाड़गढ़ क्षेत्र संख्या 19 से गायत्री देवी ने बबिता देवी को 446 मतों से, कटहरा क्षेत्र संख्या 20 से सावित्री देवी ने बीबी मुमताज को 179 मतों से, सोहटा क्षेत्र संख्या 21 से सकुन्तला देवी ने सोनम कुमार हजारी को 480 मतों से, चुन्नी क्षेत्र संख्या 22 से धर्मदेव मंडल ने मो हारून को 261 मतों से, क्षेत्र संख्या 23 से अशोक यादव ने उपेंद्र मंडल को 23 मतों से, डहरिया क्षेत्र संख्या 24 से सुबोध सरदार ने संजीत कुमार हजारी को 546 मतों से, क्षेत्र संख्या 25 से संजय कुमार ने विजय कुमार यादव को 89 मतों से, घिवहा क्षेत्र संख्या 26 से मनोज साह ने विद्यानंद मंडल को 400 मतों से, महम्मदगंज क्षेत्र 27 से दिनेश पासवान ने विजेंद्र मेहता को 86 मतों से, क्षेत्र संख्या 28 से सज्जन यादव ने मंगली देवी को 649 मतों से, ग्वालपाड़ा क्षेत्र संख्या 29 से राधा देवी ने निभा देवी को 139 मतों से, क्षेत्र संख्या 30 से सबिता देवी ने शांति देवी को 688 मतों से, राजेश्वरी पश्चिमी क्षेत्र संख्या 31 से मंजू देवी ने उरप्रमिला देवी को 764 मतों से, राजेश्वरी पुरब क्षेत्र संख्या 32 से आशिया देवी ने सीकेन्द्र राम को 1183 मतों से पराजित किया है।

जिला परिषद क्षेत्र संख्या 19 से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य ममता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जहूर आलम को 3159 मतों से पराजित कर दिया, क्षेत्र संख्या 20 भी निवर्तमान जीप सदस्य सुशीला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुन्नी कुमारी को 8560 मतों से, क्षेत्र 21 से आशा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निशा देवी 1308 मतों से पराजित किया है।

रियाज खान
संवाददाता
छातापूर/सुपौल

Spread the news