मधेपुरा : अब रिया बोलेगी, सुशांत की मौत का राज खोलेगी, महाराष्ट्र सरकार का कुर्सी डोलेगी- अमर सिंह

Spread the news

कौनैन बशीर
वरीय उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : कोसी के लाल देश का उभरता स्टार कलाकार सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई, ईडी, एनसीबी आदि के जाँच के बाद रिया चक्रवर्ती, शौविक, दीपैश व कई अन्य लोगों के गिरफ्तारी के बाद लोगों ने देश की न्यायिक व्यवस्था पर आस्था जताया है। प्रदेश जदयु नेता अमर सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी असत्य पर सत्य कि जीत बताया है।

उन्होंने बताया कि रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी सुशांत की मौत के राज पर से पर्दा उठाएगी, साथ ही महाराष्ट्र सरकार को बेपर्दा करेगी। उन्होंने कहा कि एनसीबी के सत्य का सुदर्शन चक्र चला और ड्रग्स के खेल में रिया पहुँच गई जेल। बिहारीगंज जिप सदस्य मधु देवी और जिप प्रतिनिधि अतुल सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की  हत्या को आत्महत्या करार देकर कोशी के लाल के हत्यारे को बचाने को एङी चोटी का जोर लगा दिया। बिहार पुलिस के साथ दुर्व्यवहार कर जाँच को प्रभावित किया। मगर सुशांत सिंह राजपूत के चाहनेवाले का संघर्ष रंग लाया। बिहार सरकार के अनुशंसा पर केन्द्र सरकार ने सीबीआई जाँच की मंजुरी दी और जाँच में परत दर परत कलई खुलनी शुरु हो गई है। विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच में बड़े-बड़े लोगों के नामों के खुलासे होने शुरू हो गए हैं। जल्द हीं सुशांत सिंह के सभी हत्यारे जेल के सलाखों के अन्दर होंगे। देश के लोगों के लिए यही सुशांत सिंह राजपूत के प्रति सही और सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार बाबुल ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार का गुंडागर्दी अब चरम पर पहुँच चुकी है जिसका जीता जागता सबूत कंगना राणावत द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय मांगना और ड्रग्स माफियाओं को बेनकाब करने की बात करना महंगा पर गया। महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर बीएमसी वालों ने मुंबई पुलिस के साथ हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए कंगना रनौत का दफ्तर तोङ डाला। कंगना को सच बोलने कि सजा मिली है पर देश की जनता उद्धव सरकार और संजय राऊत को कभी माफ नहीं करेगी। अगर कंगना रनौत को एक भी खरोंच आई तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ।


Spread the news