मधेपुरा : पुलिसकर्मियों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का किया गया वितरण

Spread the news

कौनैन बशीर
वरीय उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : चाणक्या चैरिटेबल हाँस्पिटल के तत्वावधान में मुख्य चिकित्सक डॉ. पी आलम द्वारा उदाकिशुनगंज आदर्श थाना के साथ साथ विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों के बीच मास्क, हेंड ग्लब्स तथा सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

 इस दौरान चाणक्या चैरिटेबल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डाँ पी आलम ने बताया कि कोरोना वायरस के महाजंग में पुलिस प्रशासन की सराहनीय भूमिका है। पुलिसकर्मियों के कारण ही उदाकिशुनगंज अनुमंडल में लॉकडाउन सफल हुआ है। पुलिसकर्मी विपरीत परिस्थिति में भी ड्यूटी करते हुए अपनी जान को जोखिम में डालकर संदिग्धों को होम क्वारेंटाइन,विद्यालय में बने आइसोलेशन वार्ड तथा जिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाने में मदद करते रहे हैं। कोविड-19 संक्रामक महामारी को देखते हुए उससे बचाव हेतू यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी दिन रात अपने ड्यूटी में लगे हुए हैं। ऐसे में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस कर्मी अपने अपने परिवार से दूर होकर इस महामारी से आमलोगों को सुरक्षित रखने के लिए रोज संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावे नागरिकों के हित का ख्याल रखते हुए ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। ऐसे में डॉक्टरों की तरफ से इनका सम्मान होना चाहिए। इसके तहत पुलिसकर्मियों के बीच मास्क व सैनिटाइजर बांटा जा रहा है।

मौके पर  थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह, दरोगा सुनील कुमार भगत, कामेश्वर पांडे, गणेश पासवान, रामानंद यादव, राकेश पासवान, स्वास्थ्य कर्मी बिजली सिंह, अरुण कुमार झा, नवीन कुमार, रमेश पासवान सहित सभी पुलिस बल एवं चौकीदार मौजूद थे।


Spread the news