दरभंगा : दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

Spread the news

विज्ञापन
ज़ाहिद अनवर (राजु)
उप संपादक

हायाघाट/दरभंगा/बिहार : आज हायाघाट मंडल में बसहा मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी के आवास पर मिर्जापुर पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

जिसमें पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न की गई।

इस बैठक में मंडल महामंत्री त्रिलोक नाथ राय,  संजीव भगत, बृज किशोर चौधरी, ध्रुव नारायण चौधरी, पवन चौधरी, जय गोपाल चौधरी, केशव कुमार चौधरी, दीपक कुमार चौधरी, रामप्रसाद सहनी, पुष्पा कुमारी, वैष्णवी, गगन जी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिए।


Spread the news