मधेपुरा : मासिक धर्म स्वच्छता पर सेमिनार का आयोजन

Spread the news

मुजाहिद आलम
संवाददाता
कुमारखंड मधेपुरा

कुमारखंड/मधेपुरा/बिहार :  कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परिसर में मासिक धर्म स्वच्छता पर सेमिनार का आयोजन वर्ल्ड विजन मिशन के तहत आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन कुमार सिन्हा के देख-रेख में कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिसकी अध्यक्षता एचएम उमेश प्रसाद यादव ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट मुख्य अतिथि सविता सिन्हा ने विधालय परिसर में नैपकिन मशीन का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर किया।

कार्यक्रम में शिरकत कर प्रखंड प्रमुख चन्द्रकला देवी ने विधालय के छात्रा, जीविका दीदी, प्रखंड कर्मी व समाज के जनप्रतिनिधि को संबोधित करते हुए श्रीमति सिन्हा ने कहा  कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना जरूरी, अगर समय पर नैपकिन का इस्तमाल करेंगें तो कई बीमारी से बचा जा सकता हैं। मशीन द्वारा पांच रुपये के सिक्के से आप एक नैपकिन (पेड) खरीद कर इस्तमाल पीरियड के समय कर सकते है। वीडियो नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रखंड के चार सीएलएफ में 42 हजार जीविका दीदी हैं अगर जीविका दीदी प्रयास कर घर-घर नैपकिन बनाने की हुनर प्राप्त कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकती। उन्होंने कहा महीना के पीरियड के समय जो नैपकिन का इस्तमाल नही करते है तो कई प्रकार की बीमारी उतपन होता हैं। इससे बचने के लिए नैपकिन का उपयोग कर घर के हर व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी होना चाहिए। अपने स्वास्थ्य का ख्याल करते हैं तो हमे बीमारी से निजात पा सकते हैं।

एएनएम ने कहा ये पीरियड किशोरी अवस्था 10 वर्ष से 28 वर्ष तक होता हैं। इसमें नैपकिन का उपयोग करना चाहिए ये 6 से 7 घंटे तक प्रयोग कर बदलना चाहिए। इसका प्रयोग नही करते हैं तो कई प्रकार के रोग से ग्रस्त हो  सकते हैं। जैसे लिकोरिया, समय मासिक नही होना सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। सभी ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दिये।

इस दौरान सभी बालिका महिला के बीच कीट वितरण किया गया।

मौके पर बीडीओ नवीन कुमार सिन्हा, जिला परिषद उपाअध्यक्ष रघुनंदन दास, जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र मंडल, उप प्रमुख उमा देवी, सिएचसी मैनेजर बृजेश कुमार, मनोरंजन कुमार, प्रियम्भुज कुमार, वली रहमानी. हिमांशु कुमार, प्रमोद यादव, पिंटू यादव, नरेश साह, सिडीपीओ अहमद रजा खां, राजेश कुमार, दीपक कुमार नायक सहित विधालय के छात्र/छात्रा व जीविका दीदी विद्यालय शिक्षक सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Spread the news