नालंदा : संविधान बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में बिहारशरीफ पहुंचे पप्पू यादव, केंद्रीय सरकार पर खूब गरजे

Spread the news

मुर्शीद आलम
नालंदा ब्यूरो
बिहार

नालंदा/बिहार: जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के पक्की तलाव मैदान में सविधान बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव पहुंचे। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय व जाप कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व सांसद पप्पू यादव का जोरदार स्वागत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह से द्रोपदी का चीर हरण हुआ था तो दुर्योधन मिट गया था,तो मोदी, अमित शाह और सीएम योगी किस खेत का मूली है। ठीक उसी तरह से सीएम योगी जिस तरह से आपके द्वारा लखनऊ में बिल के विरोध करने के दौरान जिस तरह से सीएम योगी के इशारे पर लोगों के ऊपर अत्याचार किया गया। सीएम योगी को भी मिटना पड़ेगा।

उन्होंने लव जिहाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदीऔर गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि लव जिहाद को अगर जानना है तो कृष्ण के बहन का ब्याह अर्जुन और अर्जुन की बहन का विवाह कृष्ण से हुआ था जोधा अकबर से जानना है और हर बीजेपी के बड़े नेता का ब्याह मुसलमान से होता है। उन्होंने कहा की सविधान और देश दोनों आज खतरे मे है। भाजपा के  एक बड़े नेता ने कहा कि मुसलमान पोहा खाता है लेकिन उन्हें पता नहीं कि मोदी जी सुबह उठते ही वह पोहा खाते हैं तो उसे क्या कहेंगे। यह लड़ाई किसी एक धर्म की नहीं यह लड़ाई मुसलमान,दलित महादलित और गरीब जनता की है। देश के मुसलमानों से नागरिकता का सबूत मांगा जाता है। लाल किला, क़ुतुब मीनार और ताजमहल यही हमारा साबुत है। मुसलमान देश की आजादी में हिस्सा लिया कि नहीं इसका अगर सबूत देखना चाहते हैं तो इंडिया गेट पर जाकर शहीदों के नाम का जो लिस्ट है उसे देख ले 94 हजिर शहीदों में 65 हजार  मुस्लिम शहीदों का नाम शामिल है। केंद्रीय की मोदी सरकार देश को किस ओर ले जाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि मुसलमान तो पांच वक्त के नमाज में हर रकात में दो बार जमीन में सजदा लगता है और उसे चूमता मरने के बाद भी देश के ही कब्रिस्तान में दफन होते हैं जिनकी आज हड्डियां हजारों हजार साल इस देश की मिट्टी के अंदर होता है आज उन्हीं से देश की नागरिकता होने का सबूत मांग आया है।


Spread the news