मधेपुरा : नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा चलाया गया जन संपर्क अभियान

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रविंद्र चरण यादव एवं ज़िलाध्यक्ष स्वदेश कुमार के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच पर्चा वितरण किया गया।

 मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा रविंद्र चरण यादव एवं ज़िलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने महाविद्यालय प्राचार्य डा कपलेश्वर प्रसाद यादव से मिलकर समर्थन का आग्रह किया। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय परिसर में पदाधिकारियों, कर्मचारी एवंं छात्र-छात्राओं के बीच संपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने बीएनएमयू कुलपति प्रो डा अवध किशोर राय से मिलकर समर्थन का अनुरोध किया गया। संपर्क अभियान संध्या काल में सहूगढ़ पंचायत के गणेश स्थान के वार्ड नंबर 14  में पैक्स अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच चलाया गया।

विज्ञापन

 संपर्क अभियान में पूर्व ज़िलाध्यक्ष अरविंद अकेला, ज़िला मंत्री जटाशंकर कुमार, मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, अंकेश गोप, ओमप्रकाश यादव, त्रिभुवन मंडल, अरुण ऋषिदेव, सुधांशू रंजन, अभिषेक कुमार, राहुल यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।


Spread the news