
नालंदा ब्यूरो
बिहार
नालंदा/बिहार : जिले में एक प्रेस वार्ता कर बिहार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हो रहे जलवायु परिवर्तन को देखते हुए बिहार सरकार गंभीर है और जल, जीवन, हरियाली के माध्यम से जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में 1 दिन में 2 लाख 51 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा पूरे बिहार में 8 करोड पैधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब गद्दी संभाला था तो बिहार में 9 प्रतिशत वन क्षेत्र था जो कि अभियान चलाने के दौरान अब तक पूरे बिहार में 15 प्रतिशत वन क्षेत्र हो गया है, लेकिन इसे 33 प्रतिशत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बिहार में मानव श्रृंखला जो 19 जनवरी को होने जा रहा है वह ऐतिहासिक होगा। जिसमें इस बार 18 हजार किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाने का लक्ष्य है।
