मधेपुरा : पुल के नीचे से 35 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, इलाके में सनसनी

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज के पोखराम परमानंदपुर पंचायत के वार्ड 5 मोरकाही टोला में गुरूवार की सुबह पुल के नीचे एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

 घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए तीन आदिवासियों को पकड़ कर रखा। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी तीनों युवक को अपने कब्जे में लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों को गाड़ी तक लाया। इस बीच स्थानीय आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी कर दिया। जिसमें एएसआई मनोज कुमार के हाथ में चोट लगी। मृतक वार्ड 6 निवासी सेनि फौजी रविन्द्र यादव के एकलौते पुत्र रमेश यादव था।

विज्ञापन

तनावपूर्ण माहौल की सूचना पर पहुंचे एसपी संजय कुमार और एसडीपीओ वसी अहमद के आने के बाद लोग शांत हुए। एसपी ने मृतक के पिता रविन्द्र यादव और मृतक के चचेरे भाई श्रवण कुमार से घटना के संबंध में पूछताछ की। रविन्द्र यादव ने बताया कि बुधवार को जब हम घर आए तो रमेश नहीं था। सोचा नया साल है कही अपने रिश्तेदार के यहां गया होगा। गुरूवार की सुबह जब हम मधेपुरा जाने वाले थे तब पता चला कि रमेश की हत्या कर शव को पुल नीचे फेंका गया है। पुल से उत्तर करीब सौ मीटर की दूरी पर रमेश मुर्मू के घर में खून के छींटे और भोजन सामग्री छींटा हुआ था। मृतक रमेश यादव के शरीर पर काफी चोटें और गला में निशान पाया गया है। रविन्द्र यादव ने बताया कि शराब पिलाकर हत्या की गई है।

विज्ञापन

हलांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आखिर किस कारण से हत्या हुई पुलिस के सघन छानबीन के बाद हीं स्पष्ट हो पाएगा। पकड़ाया गया हरिलाल मुर्मू, बबलु सोरेन और अनिल मुर्मू को पुलिस हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

इस दौरान एसपी संजय कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति शव मिला है, शक के आधार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है ओर पुलिस जांच में जो भी आएगा उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।


Spread the news