नालंदा : कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ा नए साल का जश्न, राजगीर में उमड़ा सैलानियों का भीड़

Spread the news

मुर्शीद आलम
नालंदा ब्यूरो
बिहार

नालंदा/बिहार : जिले में 5 डिग्री के तापमान भी नए साल के जश्न को जोश को कम नहीं कर सका,  कड़ाके ठंड के बावजूद राजगीर, बिहार शरीफ और जिले के अन्य पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की  भीड़ उमड़ पड़ी ।

ज्ञात हो कि राजगीर में ठंड के मौसम में देश और विदेश के काफी सैलानी आते हैं और नए साल के जश्न को मिलजुल कर मनाते हैं। देश-विदेश से आए हजारों पर्यटक काडाके की ठंड के बीच राजगीर की वादियां में जमकर आनंद उठाएं। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा भी सख्त थी। खासकर राजगीर के विश्व शांति स्तूप, घोड़ा कटोरा, सोन भंडार, जरासंध का अखाड़ा, पांडू पोखर, वेणुवन, बिहार शरीफ के हिरण पर्वत, सुभाष पार्क इत्यादि जगहों पर नए साल का जश्न मनाने वालों की काफी भीड़ उमड़ी। राजगीर के गर्म कुंड में देश और विदेश के लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की।

बिहार के अलावे झारखंड, पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में लोग पर्यटक स्थल राजगीर आए थे लेकिन रिकॉर्ड तोड ठंड के बावजूद भी नए साल की जोश में कहीं भी कमी नहीं आई।


Spread the news