दरभंगा : कांग्रेस के नेताओं द्वारा “संविधान बचाओ-भारत बचाओ” संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाला

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर शनिवार को ज़िला कांग्रेस के नेताओं द्वारा “संविधान बचाओ-भारत बचाओ”संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध मे सरकार की घेरेबंदी जारी रखते हुए साफ़ संदेश दिया है कि मोदी-शाह की विनाशकारी नीति के विरोध मे कांग्रेस पार्टी अब पीछे हटने वाली नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने सर्वप्रथम ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व मे ज़िला कांग्रेस मुख्यालय पर झंडोत्तोलन कर, हाथों मे पार्टी का झंडा लिये फ्लैग मार्च निकाल मोदी-शाह की विनाशकारी, जनविरोधी, संविधान विरोधी, देश को तोड़ने वाला सीएए,एनपीआर व एनआरसी जैसे काले कानून को देश के गरीबों, दलितों व अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने वाला कानून बताया। ज़िला कांग्रेस मुख्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ता फ्लैग मार्च कर,सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए लहेरियासराय टावर गांधी स्मारक पहुँच कर राष्ट्रपिता महात्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने मोदी सरकार पर घटिया मानसिकता से राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की असली मुद्दों से ध्यान बटाने के लिए मोदी-शाह लोगों को लड़ा रहे हैं।

प्रदेश प्रतिनिधि पं राम नारायण झा, पालन चौधरी,  जीवन झा, अरुण कुमार झा, राम पुकार चौधरी, अजय जालान, अच्युतानंद ठाकुर, गणेश चौधरी, मो.असलम, परमानंद झा, मनोज झा, अलीअब्बास, डां जमाल हसन, शुशील कुमार सिंह, महिला नेत्रि रीता सिंह, पूनम झा, उषा चौधरी, रीता मिश्रा, उदित नारायण चौधरी, नारायण जी झा, अजय चौधरी, प्रो.मिथिलेश पासवान, दयानंद पासवान, प्रो. शिवनारायण पासवान, जयशंकर प्रसाद चौधरी, विवेकानन्द चौधरी, दिनेश्वर राय, मनोज कुमार भारती, नवीन कुमार झा, भोगेंद्र झा, कन्हैया झा, रतिकान्त झा, डां खोदादाद, राहुल झा, पिंकू गिरी, तृभुवन कुमार, मिथिलेश राय, जयंत झा, मो चांद, हस्मत अली आदि नेताओं ने सरकार से सीएए वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस भारत की आवाज है इस आवाज को सुनिये।


Spread the news