नालंदा : मुख्यमंत्री ने गंगाजल ऊद्वह योजना और घोड़ा कटोरा डैम्प का लिया जायजा

Spread the news

मुर्शीद आलम
नालंदा ब्यूरो
बिहार

नालंदा/बिहार: जिले के राजगीर में बिहार के मुख्यमंत्री ने आज शाम राजगीर पहुंचे और घोड़ा कटोरा जाकर अस्थल का निरीक्षण किया। गंगाजल उद्वह योजना के तहत घोड़ा कटोरा के पास प्रस्तावित जलाशय निर्माण स्थल का एरियल सर्वे एवं स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गया जिले के बोधगया और नालंदा के राजगीर में तेजी से जलस्तर नीचे जाने के कारण गंगाजल मैप के द्वारा लाकर डेप में एकत्रित कर पानी पहुंचाई जाएगी और बरसात के महीने में गंगा नदी का जल पाइप लाइन के माध्यम से राजगीर, नवादा एवं गया तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

 जल के संचय के लिए घोड़ा कटोरा के पास पहाड़ी के किनारे  एवं पंचाने नदी के बीच लगभग  350 एकड़ क्षेत्रफल में जलाशय बनाया जायेगा।निरीक्षण स्थल पर जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने मानचित्र के माध्यम से इस परियोजना के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

निरीक्षण के क्रम में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार, इस्लामपुर विधायक चंद्रसेन प्रसाद, बिहारशरीफ विधायक डॉक्टर सुनील कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, वन एवं पर्यावरण विभाग के  प्रधान सचिव  दीपक कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त पटना प्रमंडल संजय कुमार अग्रवाल, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


Spread the news