दरभंगा : रैली की सफलता को लेकर बैठकों का दौर जारी, प्रदेश अध्यक्ष ने मौजूदा सरकार को कटघरे में किया खड़ा

(फोटो –टीआरटी)
Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : दिल्ली में आयोजित होने वाली 14 दिसम्बर की रैली को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है।

विदित हो कि दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा भारत बचाओ रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने बलभद्रपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की और कहा कि रामलीला मैदान में सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को सुनने के लिए 10 लाख लोग पहुंचेंगे। वहीं डॉ. झा ने अबोध के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को केन्द्र और राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाकर कहा कि आज पूरे देश की बेटी अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में बक्सर, मुंगेर, समस्तीपुर और दरभंगा में इस तरह की शर्मसार करने वाली घटना घटी है। जिसकी जितनी भी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा के साथ-साथ कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की है। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में शामिल थे।

 रोशन सिंह धोनी ने कहा कि संघ शारीरिक शिक्षा शिक्षक के मान सम्मान के लिए हमेशा तैयार है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सविता कुमारी ने कहा कि जिला संघ जिले के शारीरिक शिक्षकों के हर समस्या के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे और हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर है। आने वाले दिन में जिला स्तर का शारीरिक शिक्षा के शिक्षको का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।


Spread the news