मधेपुरा : शारीरिक शिक्षा शिक्षक के हर समस्या के लिए संघ है तत्पर-रोशन

(फोटो –टीआरटी)
Spread the news

अमन कुमार
संवाददाता, सदर
मधेपुरा

मधेपुरा/बिहार : संत अवध कीर्ति क्रीड़ा मैदान में शनिवार को जिला शारीरिक शिक्षा संध की बैठक सेवा निवृत्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक संत कुमार के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मधेपुरा जिला शारीरिक शिक्षा संघ का अध्यक्ष सविता कुमारी मनोनीत किया गया।

उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार अमर, सचिव विमल कुमार भारती, संयुक्त सचिव कैलाश कुमार कौशल, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार को बनाया गया।

सदस्य के रूप में अभिमन्यु कुमार, सत्यनारायण यादव, संजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार, मीरा कुमारी, बबीता कुमारी, रीता कुमारी को मनोनीत किया गया। बिहार प्रदेश शारीरिक शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह धोनी के देखरेख में संघ का गठन किया गया।


Spread the news