मधेपुरा : अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग बच्चो को किया गया प्रोत्साहित

टीआरटी तस्वीर
Spread the news

वसीम अख्तर
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : देश के प्रथम राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद की जयंती एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर प्रखंड के मकदमपुर पंचायत के कहरटोली स्थित उमवि कहरटोली मे भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद की जयंती धुमधाम से मनायी गयी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका सहित विद्यालय के छात्र छात्राओ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्जित कर और माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया वहीं विद्यालय के प्रधान शिक्षक सुभाष चन्द्र सिंह ने डा राजेन्द्र प्रसाद की जीवनी को विस्तार पूर्वक छात्र छात्राओ को बताया साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर विद्यालय मे अध्ययनरत दिव्यांग छात्र छात्राओ को कापी कलम देकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार मंडल, बिरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्रा मौजुद थे।


Spread the news