दरभंगा : कुँवर सिंह कॉलेज में प्रियंका बनी अध्यक्ष और माधव बने महासचिव

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु)  

दरभंगा/बिहार : छात्र संघ के चुनाव के आये नतीजों में कुँवर सिंह कॉलेज लहेरियासराय में मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया। अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, उपाध्यक्ष अमित कुमार राय, महासचिव माधव कुमार चौधरी, सचिव चंद्रमोहन झा, कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार, परिषद सदस्य १ सुभम कुमार झा, राज नारायण झा, ऋषभ राज, विवेकानंद झा सफल हुए।

प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनायें दी। साथ ही चुनाव से मतदान कार्य में लगे शिक्षक व कर्मियों को भी धन्यवाद दिया।


Spread the news