मधेपुरा: एड्स बहुत ही खतरनाक बीमारी, बचाव हेतु जागरूकता जरुरी-सिविल सर्जन

Spread the news

अमन कुमार
संवाददाता, सदर
मधेपुरा

मधेपुरा/बिहार : रविवार को एड्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल के द्वारा रैली निकाली गई। इस रैली में अस्पताल प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी समेत आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली को सिविल सर्जन डा सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सदर अस्पताल परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए पुनः सदर अस्पताल परिसर पहुंची।

अस्पताल प्रशासन ने रैली के माध्यम से जगह-जगह एड्स के प्रति रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया। रैली के बाद अस्पताल परिसर में परिचर्चा आयोजित कर एड्स बीमारी से बचने और उसके उपाय की जानकारी आम लोगों को बतायी गयी। ताकि एड्स जैसे जानलेवा बीमारी से बचा जा सके। जागरूकता रैली व परिचर्चा के माध्यम से विशेष रूप से युवा पीढ़ी को संयम बरतने और बचाव की जानकारी दी गई। एड्स बीमारी को लेकर समाज के कई लोगों में भ्रांतियां फैली हुई है। उसे भी दूर करने का प्रयास किया गया। बहुत से लोग जानकारी के अभाव में एड्स जैसे जानलेवा बीमारी के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में युवा पीढ़ी या फिर एड्स कंट्रोल सोसाइटी का दायित्व बन जाता है कि उन्हें एड्स जैसे खतरनाक बीमारी के बारे में लोगों को बताएं तथा एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से आम जन को बचाए।

इस बाबत पर सिविल सर्जन डा सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एड्स  बीमारी बहुत ही खतरनाक है. एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए।

मौके पर अस्पताल प्रबंधक कुमार नवनीत चंद्रा, डीपीएम संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, बंटी कुमार, चंदन कुमार, दीपक कुमार, चंदन कुमार, योगेश कुमार, मो रफी, कुमारी सपना, बेबी देवी, बबीता, रंभा, दीपिका सिंह, अरुणा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Spread the news