दरभंगा : संविधान दिवस पर संविधान के अंतर्गत कार्य करने का प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने दिलाया शपथ

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : मंगलवार को संविधान दिवस पर मानवाधिकार इमरजेंसी सोशल हेल्पलाइन के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को संविधान के अंतर्गत कार्य करने का शपथ दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि हमारे देश का संविधान विश्व का सर्वोत्तम संविधान है। भारत के तीनों महत्वपूर्ण अंग कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका तीनों एक दूसरे का सहयोग करते हुए संविधान का पालन करती है। भारत की सामाजिक व्यवस्था धर्मनिरपेक्षता लोकतांत्रिक व्यवस्था सब को मिलाकर बनाया गया है। इसमें बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। आज संपूर्ण देश संविधान पर चल रहा है लेकिन अभी भी बहुत ऐसे व्यक्ति है जो संविधान का पालन नहीं करते हैं। संविधान को ताक पर रखकर कार्य करते हैं। हमारा संविधान भविष्य को देखते हुए बनाया गया है। सभी व्यक्ति कर्मचारी अधिकारी को अपने अधिकार के अंतर्गत कार्य करने का संविधान द्वारा शक्ति प्रदान किया गया है। लेकिन कुछ ऐसे व्यक्ति है जो संविधान के अंतर्गत कार्य नहीं करते अपने पद पावर का गलत फायदा उठाते हैं जिस कारण से आज समाज बटता जा रहा है। लोग धर्म जाति में फंसे हुए हैं सभी व्यक्ति को संविधान का पालन करते हुए धर्म जात पात ऊंच-नीच से उठकर कार्य करने की आवश्यकता है देश के विकास के लिए एक होने की जरूरत है सरकारी कर्मचारी को अपने संविधान के अंतर्गत दायरे में कार्य करने की आवश्यकता है लोगों के अधिकार का हनन ना हो और सभी एक दूसरे से प्रेम भाव के साथ रहने की आवश्यकता है।

 बैठक में प्रदेश सलाहकार पप्पू यादव प्रदेश उपाध्यक्ष विकास आनंद प्रदेश सचिव संतोष सिंह यादव जिला अध्यक्ष सामाजिक आदित्य कुमार नगर अध्यक्ष अभिजीत सिंह राठौर जिला उपाध्यक्ष समाजिक मुकेश चौधरी जिला महासचिव अभिजीत झा जिला सचिव बबलू पोद्दार अनुमंडल अध्यक्ष सदर राहुल भंडारी प्रखंड उपाध्यक्ष हायाघाट सोनू झा विक्रांत चौधरी पप्पू मंडल अमित शर्मा दीपक मंडल आदि उपस्थित थे।


Spread the news