दरभंगा : नशे में धुत्त मुखिया सह राजद नेता हुए गिरफ्तार, भेजे गए हिरासत में

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : शराब और राजनीति दोनो का बहुत करीब का संबंध रहा है। लेकिन वक़्त के साथ दोनो शब्द अलग हो गए। आज वही शराब कई लोगो के राजनीति का कारण बनता जा रहा है। ताज़ा घटना अनुसार बहादुर पुर प्रखंड के मेकना बेदा पंचायत के मुखिया सह राजद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. कलाम सहित दो लोगों को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।

इन पर पुलिस के साथ उलझने का भी आरोप है। अधिकृत रूप से दी गयी जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात दिल्ली मोड़ के निकट नशे की हालत में राष्ट्रीय जनता दल के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद कलाम एवं उनके कार्यकर्ता हरीश कुमार सिंह उर्फ डब्बू सिंह किसी बात को लेकर हंगामा कर रहे थे।

गिरफ्तार किए गए में युवा राजद जिला अध्यक्ष सदर प्रखंड क्षेत्र के मैकेना वेदा पंचायत के मुखिया भी हैं। वह अपने साथियों के साथ एक ही बाइक पर मब्बी की ओर जा रहे थे। इसी बीच दिल्ली मोड़ के पास बाइक से लड़खड़ा कर गिर गए। गिरने के बाद तीनों बाइक सवार आपस में लड़ने लगे, जिसे स्थानीय लोगों ने समझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक पुलिस गश्ती दल पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा। ये लोग पुलिस के साथ भी उलझ गए। वहीं एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। ब्रेथ एनालाइजर मशीन जांच में अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई। नगर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


Spread the news