मधेपुरा : देश आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली के दौर से गुजर रहा है- प्रमोद कुमार सिंह

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : देश में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी एवं किसानों के खस्ताहाल को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर कला भवन के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना एवं प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह यादव ने किया।

 मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आज देश आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली के दौर से गुजर रहा है। समस्याओं को दूर करने के बजाय सरकार अन्य मुद्दों पर जनता को गुमराह कर रही है। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार अपनी नीतियों से जनविरोधी होने का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से लोगों का जीना दूभर हो गया है। सरकार रेलवे, एयरपोर्ट, बीएसएनएल सहित कई संस्थाओं को बेचने के काम करने में लगा हुआ है। देश में बेरोजगारी की समस्या भयावह होती जा रही है। प्रदेश कांग्रेस सह पर्यवेक्षक शत्रुघ्न चौधरी ने कहा कि आर्थिक अराजकता की स्थिति देश में बनी हुई है।

 मौके पर राजीव कुमार ठाकुर, विष्णु देव यादव, अनिल सिंह, शत्रुघ्न भगत, राम लखन यादव, जैनुल आवद्दीन, गणेश, कामेश्वर सिंह, पन्ना लाल यादव, शशि भूषण मंडल, खोखा सिंह, डा सुमन झा, अस्मिता झा, प्रकाश निषाद, निरंजन झा, सूर्य नारायण राम, विकास कुमार झा, प्रमोद पप्पू, महेश मोहन झा, तपन सिंह, बालेश्वर चौधरी, शबनम खातून, शैल झा, अनुरंजन झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Spread the news