मधेपुरा : मो० मुस्तकीम उर्फ मूशो बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार :  मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल प्रांगण में शनिवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी पंचायतों के डेलीगेट सदस्यों ने सर्वसम्मति से मो० मुस्तकीम उर्फ मूशो को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया।

निर्वाची पदाधिकारी रामकृष्ण यादव और सहायक निर्वाची पदाधिकारी कपिलदेव सिंह के नेतृत्व में चुनाव हुआ। जिसमें सभी डेलीगेट सदस्यों मो मुस्तकीम को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवकिशोर यादव ने बताया कि राजद देश का पहला पार्टी है जो 45 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। ताकि हर वर्ग के लोगों को सम्मान मिल सके।

वहीं अध्यक्ष बनने पर मो मुस्तकीम उर्फ मूशो ने कहा कि पार्टी की मजबूती को लेकर आलाकमान के निर्देशों का पालन करेंगे। प्रखंड स्तर पर संगठन की मजबूत बनाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।

मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रूद्रनारायण यादव, मो इरफान आलम, कौशलेन्द्र यादव, गजेन्द्र यादव, गोपाल यादव, दिलीप राय, विद्यार्थी यादव, हैदर अली, प्रदीप ऋषिदेव, सुभाष यादव, संजय भारती, विजय यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the news