दरभंगा : गोलीबारी की दो अलग अलग घटनाओं से दहला दरभंगा, एक कि स्थित नाजुक

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : दरभंगा में आज अलग अलग दो जगहों पर गोलीबारी की हुई घटना ने शहर को हिला कर रख दिया है। पहली घटना में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया है जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। यह घटना जिले के बेला मोर के पास की है।

 मिली जानकारी के अनुसार बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच छठ के दिन झगड़ा हुआ था जिसके बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव का माहौल था। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी होने लगी। इस गोलीबारी में दो लोग अभिषेक और रोहित के घायल होने की सूचना है। दोनों के पांव में गोली लगी है। हालांकि दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई हैं। दूसरी घटना दिल्ली मोर की है जहाँ अपराधियों ने पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद के पीए रह चुके मिथिलेश चौधरी को गोली मारी है। स्थानीय लोगों की मदद से मिथिलेश को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


Spread the news