मधेपुरा : शहादत दिवस के रूप में मनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

Spread the news

प्रिंस कुमार मिठ्ठू
संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

मधेपुरा/बिहार : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की शहादत दिवस राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस द्वारा उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र मधुबन पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रीतम मंडल के आवास पर मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य रामचंद्र सिंह ने किया एवं सभा का संचालन प्राचार्य रविंद्र कुमार रमन ने किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि उनके जैसा नेता फिर इस धरती पर अब तक जन्म नहीं लिया है। बैठक का संचालन करते हुए प्राचार्य रमन ने कहा कि इन्दिरा गांधी देश की अद्वितीय नेता थे। उसमें विश्व पर शासन करने का दमखम था ऐसा नेता विश्व में बरसों बाद जन्म लेता है।

बैठक में प्रभात कुमार सिंह,अखिलेश कुमार सिंह उर्फ नुनु बाबु,नेता जयप्रकाश सिंह,हाजी अब्दुस सत्तार,विजय जैन, डॉक्टर पूजा भारती,विष्णु प्रसाद सिंह,डॉ डीके सिन्हा,डॉक्टर एस के संत,डॉक्टर ए के मिश्रा, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ स्मृति कुमारी, डॉ संदीप कुमार सानू डॉ आशीष, इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, चितरंजन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह, ठाकुर माधव सिंह तोमर, मुन्ना सिंह, प्रमोद कुमार, पप्पू राम, लखन यादव, प्रकाश झा, प्रोफेसर अशोक कुमार, सीताराम बाबु, बसंत झा, अमिताभ कुमार सिंह, प्रभास कुमार उर्फ पिंटू आदि ने शहीद इन्दिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।


Spread the news