मधेपुरा : आपूर्ति विभाग की कार्यशैली पर लगातार उठ रहे हैं सवाल

Spread the news

आकाश दीप
संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : आपूर्ति विभाग की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। मसलन एसएच 58 उदाकिशुनगंज पुरैनी मुख्य सड़क सटे सत्संग भवन के समीप बीते बुधवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उदाकिशुनगंज पुलिस ने टेम्पो पर लदे 10 बोरी गेहूं जब्त कर लिया। जब्ती के तीसरे दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन इस बात का पता नहीं लगा पा रही है है कि जब्त गेंहू है किसकी ? आम लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। लोगों की माने तो पुलिस और प्रशासन को जब्त गेहूं के बारें में सबकुछ पता है। यह भी कहा जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर ही पुलिस ने गेंहू जब्त किया। परन्तु कार्रवाई नहीं होना संदेह पैदा करता है। लोग प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। आखिर गरीबों के मिलने वाली  अनाज को बचाने की कोशिश क्यों? लाजिमी तौर पर लोगों का सवाल भी जायज है। वजह कि अनुमंडल क्षेत्र में कालाबाजारी का गोरखधंधा वर्षों से जारी है। कालाबाजारी पर प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहे है।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शशि भूषण सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस ने गेंहू को जब्त कर थाना लाया। उसके बाद जांच के लिए आपूर्ति विभाग के अधिकारी को पत्र लिखा गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामकल्याण मंडल का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति अस्पष्ट हो गया।

उल्लेखनीय हो कि बुधवार को सूचना पर पुलिस ने टेंपू पर लदा 10 बोरा गेंहू जब्त कर थाना लाया। माना जा रहा है कि गेंहू कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। जब्त गेहूं क्षेत्र के एक पीडीएस दुकानदार का बताया जा रहा है। प्रशासन मुंह खोलने को तैयार नहीं है। मौके पर से टेंपो चालक फरार हो गया था। चालक का फरार होना भी संदिग्ध बताया जा रहा है। जब्त स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि पुलिस के आने तक चालक मौजूद था। चालक का फरार बताया जाना समझ से पड़े है। जब्त गेहूं के बोरे पर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा अंकित है। बोरा जूट का होना बताया जा रहा है। यधपि उसमें गेहूं भरा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर दरोगा कामेश्वर पांडेय ने सशस्त्र बल के साथ गेहूं को  जब्त किया था। पुलिस का कहना है कि गाड़ी को देखते हैं टेंपो चालक फरार हो गया। दरोगा कामेश्वर पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना पर उसने कार्रवाई की।


Spread the news