गोपालगंज : मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत,खुशी का माहौल में छाया मातम

Spread the news

गोपालगंज से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

गोपालगंज/बिहार :  नवरात्रि खत्म होते ही पूजा की मूर्ति को DJ के धुन पर नाचते गाते धूमधाम से विसर्जन करने के लिए गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई ।

यह घटना थावे थाना रामचंद्रपुर गांव की है। युवक का नाम विनय उपाध्याय था। वह राम्चाद्रपुर गाँव निवासी अशोक उपाध्याय का पुत्र था।

मिली जानकारी  के मुताबिक रामचंद्रपुर गाव में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया था। मूर्ति का विसर्जन गाव के ही तालाब में आज शाम बुधवार को बड़े धूमधाम से किया जा रहा था। मूर्ति विसर्जन करने के लिए विनय उपाध्याय अपने साथियों के साथ तालाब के अन्दर चला गया। देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करते वक्त वह तालाब में फंस गया और तालाब में डूबने लगा। उसके दोस्तों ने बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन पानी में दम घुटने विनय की मौत हो गयी।

स्थानीय लोगो की मदद से युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। ख़ुशी के माहौल में 25 वर्षीय युवक का शव गांव में पहुचते ही कोहराम मच गया। हर तरफ चीखपुकार मच गयी।

फिलहाल थावे थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।


Spread the news