सिवान : दरौंदा के रण में इस बार जलेगी लालटेन

Spread the news

अनूप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

पटना/सिवान/बिहार : दरौंदा के रण में इस बार जलेगी लालटेन सामाजिक न्याय क्षेत्र का विकास है मुख्य मुद्दा कहा राजद प्रत्याशी उमेश सिंह ने।

दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार उमेश सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान क्षेत्र में जारी है। आज उन्होंने दर्जनों गांवों का दौरा किया लोगों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुना तथा भरोसा दिलाया विगत 12 वर्षों से क्षेत्र में विकास का जो काम अवरुद्ध है उसे 8 महीने में कर कर दिखाएंगे। क्षेत्र के मान सम्मान के साथ समझौता नहीं करेंगे। सामाजिक न्याय और सामाजिक सदभाव उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मैं अपना मुकाबला किसी से नही.वे क्षेत्र के शासक नहीं सेवक बनने के लिए आए है। इंडिया में मची भगदड़ पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा इतने ही लोकप्रिय उम्मीदवार हैं तो आपस में ही फुट क्यों।

वे किसी भी प्रत्याशी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करते उन्हें जनता पर भरोसा है आम आदमी आम आदमी के साथ जीना मरना है। चुनाव आती है चुनाव जाती है और इस बार राजद ने उन पर भरोसा जताया है तो वे जनता के बल पर चुनाव जीत कर दिखाएंगे। दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार उमेश सिंह को एम वाई समीकरण के साथ ही साथ सवर्ण वोटरै का भी अपार जनसमर्थन मिल रहा है। करसौत, पिनरथु, रामगाढा, रसूलपुर, रामसापुर  बगौरा,  हरसड,  सिरसाव, छेरहि, कोड़ारी, धनौती  पांडेयपुर,  बखरी, भागर  चैनपुर, मेंहदार, भिखपुर,  हसनपुरा, सिसवन, हुसेना बंगरा, जगदीशपुर,  बघौना, सहचानी मे राजद उम्मीदवार उमेश सिंह का सधन दौरा किया, जिसमें सभी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर उनके समर्थन करने की घोषणा की है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उमेश सिंह लोगों से एक बार मौका देने की अपील कर रहे हैं। सामाजिक न्याय के समीकरण, क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार रंगदारी विकास कार्यों में भाई भतीजावाद को समाप्त करने के नारे के साथ यह लोगों से लालटेन छाप पर बटन दबाने की भी अपील कर रहे हैं।


Spread the news