औरंगाबाद : करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत  

Spread the news

औरंगाबाद से संवाददाता सुखेंद्र कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद/बिहार : उपहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बख्तयारपुर में  एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान हंसपुरा थाना के महुआड़ गांव पुरशोतम साव 22 के रूप में  की गयी।

बताया जाता है कि बिजली मिस्त्री 33 हजार का तार जोड़ रहा था। तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया। तत्काल घायल मिस्त्री को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र गोह मे भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि  वह बिजली विभाग कार्यरत था।

उधर शव महुआड़ गांव पहूंचते पूरा गाँव आक्रोशित हो गया। आक्रोशित ग्रामीन महुआड़ मोड़ समीप दाउदनगर – गया मुख पथ को जाम कर दिया है। जिससे सैकड़ों गाड़ियाँ दोनों तरफ से घंटो देर कतार मे लगी रही। 


Spread the news