नालंदा : राजीव गांधी की 75वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई, जगन्नाथ मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि 

Spread the news

मो0 मुर्शीद आलम
ब्यूरो, नालंदा

नालंदा/बिहार : नालन्दा कांग्रेस कमेटी की ओर से बिहार शरीफ के धनेश्वर घाट स्थित नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा शोक का सभा  आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम कार्यकर्ताओ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि डॉ जगन्नाथ मिश्र की आकस्मिक निधन से बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति को भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में बिहार के बिकास की रौशनी जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। विकास के लिए सदर मुखर रहे हैं।

तत्पश्चात दूसरी ओर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75 वीं जयंती समारोह पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने स्वर्गीय राजीव गांधी का स्मरण करते हुए उनके कार्यों व्यक्तित्व और उनके दूरगामी सोच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी बहुत ही कम समय में ही अनेक उल्लेखनीय कार्य किया 18 वर्ष तक के युवाओं का मताधिकार देकर उन्हें राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। सूचना दूरसंचार कंप्यूटर और औद्योगिक विकास की पंचायती राज आदि की मजबूत करने काम किया। उन्होंने विकट परिस्थिति और परिवारिक संकट के साथ अपनी दक्षता राष्ट्रीय निष्ठा दूरदर्शिता एवं राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया। 1984 के आम चुनाव में 545 सदस्यों की लोकसभा सीट के लिए 400 से अधिक सीटें जीतकर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत किया।

इस मौके पर मुन्ना पांडे, डॉ०फरहत जवी,मोहम्मद जेड इस्लाम, नवप्रभात कुमार प्रशांत कुमार, मोहम्मद फब्बाद अंसारी, अमोद कुमार पाठक, अजीत कुमार, उदय शंकर कुमार, कैप्टन शाहिद, महताब आलम उर्फ गुड्डू,राजीव कुमार, राहुल कुमार,साकेत प्रताप सिंह ,नरेंद्र साहू , नवीन कुमार सिंह, चमेली देवी,राहुल राय, संतोष कुमार ,कारू पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे।


Spread the news