मधेपुरा :जिलेभर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : गुरुवार को जिलेभर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सावन पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार के मौके पर बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का बचन लिया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया. भाइयों ने भी बहन को उपहार दिए।

 रक्षा बंधन को लेकर चारो ओर उत्सवी माहौल था। चहुंओर राखी के बज रहे गीतों से वातावरण गुंजायमान था। भाई -बहन के बीच अटूट प्रेम व स्नेह का त्योहार रक्षा बंधन को लेकर बाजार में चहल -पहल बढ़ी रही। पूरे शहर में राखी की रंग -बिरंगी दुकानें सजी रही। जहां बड़ी संख्या में खरीदार अपने मन पसंद की राखी खरीदने में जुटे थे। रक्षा बंधन को लेकर लोगों में काफी उत्साह व उल्लास का माहौल व्याप्त था।  “बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है” गीत से पूरा शहर गूंज उठा। शहर में राखी की रंग-बिरंगी दुकानों से बाजार पटा हुआ था। मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। महिलाएं और युवतियां अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने के लिए सुबह से ही बाजार निकल गयी थीं। बाजार में ज्यादातर मोती की राखी की धूम मची हुई थी। भाई-बहन के स्नेह और लगाव का पर्व रक्षा बंधन का त्योहार आज परंपरागत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। एक छोटे से धागे में प्रेम को बांधने का इतिहास पुराना है। घर-घर में बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर हर मुसीबत में साथ रहने का वचन लिया।

द्रौपदी ने श्रीकृष्ण को बांधी थी राखी

रक्षाबंधन का पर्व भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल व मॉरिशस जैसे कई देशों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। प्राचीन काल से ही यह पर्व भाई-बहन के निश्चल स्नेह के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। शहर सहित सभी प्रखंडों में रक्षाबंधन पर्व पूरे हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बच्चों ने भी इसका खूब लुत्फ उठाया। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही घरों में बहनों ने अपनी अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध उन्हें तिलक लगाया और मिठाई खिला उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपने बहनों को इस मौके पर विशेष उपहार देकर बहन की रक्षा का वादा किया। पुराणों में रक्षाबंधन के संदर्भ में कई कथाएं चर्चित हैं, जिनमें द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण को द्रौपदी द्वारा राखी बांध कर भाई बनाये जाने का जिक्र है। इसको लेकर श्री कृष्ण ने चीरहरण के समय द्रौपदी की रक्षा की. ऐसे ही कई पौराणिक कथाओं में भी रक्षाबंधन पर्व की विशेष महत्ता बतायी गयी है।

मिठाई दुकानों पर रही भीड़

 रक्षाबंधन पर्व में मिठाई का भी विशेष महत्व होता है। शहर के मिठाई दुकानों पर बुधवार की शाम से ही काफी भीड़ देखने को मिली। अपने अभिभावकों संग मिठाई दुकानों पर पहुंचे बच्चे क्रीमवाली मिठाइयों को खरीदने की जिद करते देखे गये। शाम तक लोग मिठाई की खरीदारी में व्यस्त दिखे। रक्षाबंधन पर्व पर शहर सहित अन्य इलाकों में जम कर मिठाइयों की बिक्री हुई।

वाट‍्सएप व फेसबुक पर भी बधाइयों की तांता

रक्षाबंधन पर्व पर शोसल मीडिया का भी लोगों ने जम कर इस्तेमाल किया। रक्षाबंधन से जुड़ी तस्वीरों को खूब शेयर किया गया। घर से दूर रह रहे भाइयों और बहनों ने राखी पर्व के मौके पर सोशल मीडिया के जरिये भी बधाई संदेश भेजे।


Spread the news