दरभंगा पुलिस को मिली एक और सफलता, सोने की चेन छिनतई के 8 मामलों का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : दरभंगा पुलिस को लगातार आज दूसरे दिन भी बड़ी कामयाबी मिली है। सोने की चेन छिनतई मामलों में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 8 घटनाओं का उद्भेदन करने का दावा पुलिस ने की है।

गिरफ्त में आए लूटेरा रामानंद पासवान उर्फ रामा उर्फ रामानुज पासवान की गिरफ्तारी से लगातार घट रही घटनाओं में अब रोक ही नहीं लगेगी बल्कि पीड़िता को इंसाफ भी मिलेगा। सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रामानंद पासवान सदर थाना क्षेत्र के छपकी पररी निवासी स्व.प्रह्लाद पासवान का पुत्र है। तीनों भाइयों में सबसे छोटा रामानंद सदर विश्वविद्यालय, नगर, लहेरियासराय आदि स्थानों सहित समस्तीपुर-मधुबनी जिले का फरार आरोपी है। पुलिस ने उसे अपराध की योजना बनाते हुए एक देसी कट्टे, दो कारतूस, एक खोखा तथा दो मोबाइल के साथ उसे दबोचा है। रामानंद के साथ उसके शागिर्द मुकेश उर्फ डिस्को को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

रामानंद अपने साथी के साथ विगत दो माह से लगातार 8 महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनने का काम किया है। उसके पास से पुलिस भले ही एक भी चेन बरामद नहीं की हो लेकिन रामानंद का अपराधिक इतिहास बहुत लंबा रहा है। पहली बार 2004 में डकैती के मामले में सरेंडर किया था। जिसके बाद वह कभी मुड़ कर पीछे नहीं देखा। इससे पूर्व 14 सितंबर 2017 को विवि थाना क्षेत्र के कटहलवाड़ी निवासी शिव शंकर महतो को चाकू गोदकर दस हजार लूट लिया था। जिसमें उसकी गिरफ्तारी की गई थी। 28 जनवरी 2016 को नगर थाना क्षेत्र के दिघी स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से दो मोबाइल छीन लिया था। जब इस मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए गई थी तो पुलिस पर ही उस ने जानलेवा हमला कर दिया था। जब उसे गिरफ्तार किया गया तब उसके साथ मुकेश पासवान उर्फ डिस्को भी था जिससे पूछताछ की जा रही है।

पिछले 2 माह से लगातार आठ महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनने का काम कर रहा था। रामानंद परिवार का अकेला ऐसा सदस्य नहीं है जो इस अपराध की दुनिया में सक्रिय है इसका तीनो भाई मैं बड़ा भाई महानंद पासवान दूसरा परम आनंद पासवान और तीसरा रामानंद पासवान अपराधिक प्रवृत्ति का है। महानंद पासवान फिलहाल जेल में है। वहीं परमानंद पासवान जमानत पर जेल से बाहर है। सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रामानंद पासवान से कई अहम सुराग मिले है।

सिटी एसपी ने बताया कि रामानंद पासवान के पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, एक खोखा, दो मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की टीआई परेड कराई जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान शिव कुमार राम अवर निरीक्षक मौजूद थे।


Spread the news