मधेपुरा : जहर खाकर महिला ने की आत्महत्या, ससुराल वालों पर जबरन जहर खिलाकर मारने का आरोप

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मधेपुरा : मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हापट्टी पंचायत के वार्ड दो पश्चिम टोला में रविवार की रात्री जहर खिलाकर एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया हैं। घटना की सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद मृतका के पति पंकज यादव एवं परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। जानकारी अनुसार कोल्हापट्टी पंचायत के वार्ड दो निवासी पंकज यादव की पत्नी रानी देवी (30) ने रविवार की रात पारिवारिक विवाद में जहर खाकर जान दे दी हैं। हलांकि मृतका के पिता रविंद्र यादव ने दामाद एवं सास पर बेटी को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया हैं।

बता दे कि वर्ष 2018 में मृतिका के पिता ने दामाद पर न्यायालय में प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। उसी वर्ष दोनो परिवार के बीच न्यायालय द्वारा सुलहनामा हुआ। बताया गया कि वर्ष 2009 में पंकज यादव की शादी बनमनखी हनुमान नगर निवासी रविंद्र यादव की पुत्री रानी से हुई थी। जिसके बाद से ही पति एवं परिवार के सदस्यों द्वारा रानी को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस कारण रानी ज्यादातर मायका में ही रहती थी। रविवार के दिन में भी पति – पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसको लेकर रानी की दो बच्ची पिता के बर्ताव से डरी – सहमी रहती थी। मृतका पिता रविंद्र यादव ने दामाद पंकज यादव एवं सास को हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया हैं।
वही एसआई त्रिलोकी शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया हैं।


Spread the news