घैलाढ़/मधेपुरा/बिहार : प्रखंड क्षेत्र के घैलाढ़, श्रीनगर, लक्ष्मीनिया आदि समेत अन्य जगहों पर शांति पूर्ण तरीके के ईद का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थित ईदगाह में सुबह से लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। प्रखंड क्षेत्र में किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
ईद को लेकर जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों में जहां उल्लास का माहौल देखा गया। वहीं प्रशासन के द्वारा भी ईद को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गए थे। सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ ईद पर्व को मनाया। बूढ़े बच्चे सब नए नए कपड़े पहनकर सुबह 8 बजे से ही ईदगाह की तरफ निकल पड़े। नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद पर्व की बधाई दिया। इस मौके पर कई मुसलमान भाइयों ने भाईचारे का मिसाल कायम करते हुए कई हिन्दू भाइयों को अपने यहां आमंत्रित भी किया।