दरभंगा/बिहार : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की आगामी 05 अप्रैल को नामांकन कार्यक्रम मे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री डाँ प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, मंत्री मदन सहनी, मंत्री महेश्वर हजारी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मश्री डाँ सी.पी ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, समस्तीपुर के सासंद रामचन्द्र पासवान, मधुबनी के सासंद हुकुमदेव यादव, नगर विधायक संजय सरावगी, हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी, बेनीपुर विधायक सुनील चौधरी, जाले विधायक जीवेश मिश्र, कुश्शेवरस्था विधायक शशिभूषण हजारी, विधान पार्सद डाँ संजय पासवान, सुनील सिंह, अर्जुन सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील भारती, लोजपा जिलाध्यक्ष गगण झा, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद भाग लेंगे।
नामांकन कार्यक्रम मे पूरे संसदीय क्षेत्र से पचीस हजार एनडीए कार्यकर्ता व मतदाता शामिल होंगे। यह नामांकन यात्रा विश्वविद्यालय परिसर मनोकामना मन्दिर से निकल कर मेडिकल मैदान कर्पूरी चौक सभा स्थल पर आएगी और वहाँ से नामांकन करने के लिए समाहारणालय की ओर प्रस्थान करेंगे।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री माननीय मदन सहनी ने कहा की यह नामांकन कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। दरभंगा संसदीय क्षेत्र की जनता इस चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर को अप्रत्याशित मतों से जीताने का काम करेगी। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एँव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास माँडल पर दरभंगा सहित पूरे बिहार की जनता वोट करेगी। मजबूत एनडीए गठबंधन के सामने महागठबंधन धराशायी होगी। नगर विधायक सह प्राकल्लन समिति के सभापति माननीय संजय सरावगी ने कहा की एनडीए प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर के नामांकन को लेकर दरभंगा की जनता मे काफी उत्साह है। यह जनसंपर्क मे दिख रहा है। दरभंगा संसदीय क्षेत्र के मतदाता एनडीए प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर को लाखों वोट से जीताने का काम करेगी।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए हायाघाट के विधायक सह प्रश्न व ध्यानाकर्षण समिति के सभापति माननीय अमरनाथ गामी ने कहा एनडीए प्रत्याशी की जीत तो पक्की हो चुकी है। एनडीए प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर सभी विधानसभा मे जनसंपर्क कर चुके है। महागठबंधन के उम्मीदवार एनडीए प्रत्याशी के सामने कही नही टिकेंगे। महागठबंधन मे उपाफोह की स्थिति बनी हुई है।
पत्रकार वार्ता मे दरभंगा लोकसभा प्रभारी रामकुमार झा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील भारती, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी आदि उपस्थित थे। पूरे प्रेसवार्ता में जदयू नेता संजय झा का ज़िक्र तक नही हुआ। एक पूछे गए सवाल में बस इतना बताया गया कि संजय झा भी गठबंधन के साथ है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नामांकन में संजय झा मौजूद रहते है या नही।