नालंदा : पांच साल बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी  गिरफ्तार

Spread the news

मो0 मुर्शीद आलम
ब्यूरो, नालंदा

नालंदा/बिहार : जिले के सोह सराय थाना अंतर्गत एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना का अभियुक्त सुबोध कुमार  पंडित को पुलिस ने जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना कांड संख्या 26/19 जिसमें धारा 166/ ए 376 और पॉस्को एक्ट लगाया गया था।

यह घटना दिनांक 5 मार्च 2019 को घटी थी। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नालंदा आरक्षी अधीक्षक निलेश कुमार ने बिहार शरीफ सदर डीएसपी इमरान प्रवेज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। इस संबंध में डीएसपी इमरान प्रवेज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी सुबोध कुमार पांडे को खुदागंज थाना के बौरीडीह गांव से गिरफ्तार किया गया । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार आरोपी सुबोध पंडित बिहार थाना के निमगंज, सलूगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय भूषण पांडे का पुत्र बताया जाता है। इसी के साथ स्कूल बैग एवं अभियुक्त का शर्ट पैंट भी बरामद किया गया है। छापामारी टीम में सोह सराय थाना अध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद सिंह खुदागंज थाना अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह के अलावा चंद्रशेखर सिंह, सुनील कुमार जयसवाल, महिला थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी, सुषमा कुमारी के अलावे पुलिस जवान शामिल थे।

इस घटना को लेकर नालंदा की काफी किरकिरी हुई थी ।जिस पर पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटने हुए कई जगह पर छापामारी की थी। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त सुबोध कुमार पंडित को खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरीडीह गांव से गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही।


Spread the news