जिला महामंत्री दिलीप कुमार सिंह को मधेपुरा लोकसभा का मीडिया प्रभारी बनाया गया

Sark International School
Spread the news

अमित कुमार
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : रविवार को मधेपुरा लोकसभा भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला मुख्यालय स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र चरण यादव के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह, लोकसभा पालक प्रो अमोल राय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो रविंद्र चरण यादव, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी डा रामनरेश सिंह, मधेपुरा जिला प्रभारी डा विजय शंकर चौधरी, सहरसा जिला प्रभारी महादेव चौधरी, पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, डॉ आलोक रंजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद मिश्रा समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

 कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री दिलीप कुमार सिंह एवं महामंत्री गणेश गुर्जर ने संयुक्त रुप से किया।

Sark International School

मौके पर उपस्थित लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह ने लोकसभा की उपस्थित सभी मंडलों का वृत्त लिया एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सभी कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत सरजमीं पर उतारने का सख्त आह्वान किया। वही जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि नमो एप कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजनों को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है और करवाना है। सभी सात मोर्चा से सह शक्ति केंद्र प्रभारी की सूची बनाना। शक्ति केंद्र में से एक प्रमुख एवं सह प्रमुख बनाना। सामाजिक रचना के आधार पर बूथ समिति की समीक्षा करना जो बूथ गठित नहीं है और जो नए बूथ बने हैं। ऐसे बूथों का गठन करना साथ हीं कई अन्य कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

मौके पर जिला महामंत्री दिलीप कुमार सिंह को मधेपुरा लोकसभा का मीडिया प्रभारी बनाया गया। जिस पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जाहिर किया।

बैठक में सहरसा जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, शशि शेखर सम्राट, हीराकांत झा, रमेश सिंह, पंकज पाठक, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा विजय कुशवाहा, विजय बसंत, अनोज कुमार बबन, रितेश झा, बद्री प्रसाद मंडल, लाजवंती झा, सावित्री सिंह, बालकृष्ण झा, विजय कुमार विमल, रंजन कुमार रवि, राजेश दास, अंकेश गोप, बालकिशोर यादव, भगवान पाठक, अरविंद अकेला, ओमप्रकाश, अभिषेक, चंद्रहास चौपाल, संजय सिंह, मनिंद्र दास, विद्यानंद साह, अशोक सिंह, त्रिलोक झा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवाद सहयोगी :-अमन कुमार 


Spread the news
Sark International School