उत्तर प्रदेश : कलम के सिपाहियों ने फहराया झंडा निष्पक्ष पत्रकारिता का लिया संकल्प

Spread the news

प्रेस विज्ञप्ति

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय गाज़ी रौजा तिराहा, डॉ. अज़ीज़ अहमद रोड पर आयोजित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने झंडारोहण कर कृतज्ञ राष्ट्र के अमर बलिदानियो को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया एवं तिरंगा गुब्बारा छोड़कर कौमी एकता का संदेश दिया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने राष्ट्र गान एंव राष्ट्र गीत के उपरांत तिरंगे को सलामी दी और निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प लिया।
उपस्थित पत्रकारों संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि 1947 में भारत की आजादी के ढाई साल बाद इसको मनाने की शुरुआत 26 जनवरी सन् 1950 से हुई। इसदिन भारत का संविधान अस्तित्व में आया था। भारतीय नागरिक होने के नाते, हम भी अपने देश के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। हमें अपने आपको नियमित बनाना चाहिये, ख़बरों को पढ़ें और देश में होने वाली घटनाओं के प्रति जागरुक रहें, क्या सही और गलत हो रहा है, क्या हमारे नेता कर रहें हैं और सबसे पहले क्या हम अपने देश के लिये कर रहें हैं। हमारा संविधान भारत के नागरिकों के बीच न्याय, स्वतंत्रता और सम्मान को सुनिश्चित करता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप नवेद आलम, मो. आजम, अखिलेश्वर धर द्विवेदी, रफ़ी अहमद अंसारी,डॉ. शकील अहमद, ख्वाजा जियाउद्दीन, अवधेश श्रीवास्तव, मुख्तार अहमद, जुबेर आलम, रफ़ीक अहमद, शमीम अहमद’डायमंड’, डॉ. वेद प्रकाश निषाद, मो. अहमद खान, डॉ. अतीक अहमद, सुनील कुमार भारती, सरदार राम सिंह, मो. फैजान, मुद्स्सिर हुसैन, मेराज अहमद, सतीश चंद्र, परवेज अख्तर आदि पत्रकार गण उपस्थित रहे।


Spread the news