मधेपुरा : नींद की हालत में गला दबाकर 60 वर्षीय महिला की हत्या, सड़क जाम

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज प्रखण्ड के अंतर्गत कोल्हापट्टी पंचायत के डुमरिया वार्ड 10 में गुरूवार की रात  नींद की हालत में एक 60 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी हैं। इस घटना को लेकर गांव में सनसनी  फ़ैल गई ।

हत्या की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार को करीब 11 बजे हुई। ग्रामीणो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पुलिस के लेट पहुंचने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 कोल्हायपट्टी दुर्गा मंदिर के पास शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस ने तत्काल मृतका के पति महेश्वर यादव को हिरासत में लिया हैं।

बताया गया कि मृतका मंजू देवी 60 महेश्वर यादव की पहली पत्नी थी। कई वर्षों से वह पति से अलग रहकर सिलाई – कटाई से अपना जीवन यापन करती थी। मृतका मंजू को एक बेटी है। जिसकी शादी हो चुकी है। हत्या को लेकर मृतका के दामाद पिंटू यादव का आरोप हैं कि मेरी सास को मेरे ससुर, उनकी दूसरी पत्नि एवं लड़कों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। इसको लेकर कई बार थाना में आवेदन भी दिया गया था। लेकिन पुलिस प्रशासन की ठोस कदम नही उठाने के कारण लगातार प्रताड़ित होती रही। मंजू की हत्या को लेकर गांव में तरह – तरह की चर्चाएँ चल रही हैं। हत्या से परिजन आहट हैं।

घंटो सड़क जाम के बाद बीडीओ ललन कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं जनप्रतिनिधियों के समझाने पर जाम हटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि हत्या मामले में मृतका की पुत्री बेनू देवी के आवेदन पर नौ लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया गया हैं। अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही हैं। हत्या का कारण स्पष्ट नही होने के कारण कई बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं। तत्काल मृतिका के पति महेश्वर यादव को हिरासत में लिया गया हैं।


Spread the news