समस्तीपुर : जिले के कर्पूरीग्राम स्थित कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री

Sark International School
Spread the news

अब्दुल कादिर
संवाददाता
ताजपुर, समस्तीपुर

समस्तीपुर/बिहार :  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक स्व0 कर्पूरी ठाकुर की 95 वीं जयंती के अवसर पर स्व0 कर्पूरी ठाकुर के जन्म स्थली जन नायक स्मृति भवन में आयोजित राजकीय समारोह में  पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार सरकार के मंत्री अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व0 कर्पूरी ठाकुर के तैलय चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

समारोह को दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री ने उदघाटन सीएम ने किया। मंच संचालन मुनेश्वर सिंह ने किया। उपरांत कर्पूरी ग्राम स्थित गोखुल फुलेश्वरी कर्पूरी महाविद्यालय में आयोजित समारोह सह कर्पूरी ठाकुर स्मृति ग्रन्थ विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह में उपरोक्त तमाम नेताओं ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साहित्यकार डॉ नरेश मिश्र विकल के सम्पातत्व में राम नाथ ठाकुर के सौजन्य से प्रकाशित ग्रन्थ का विधिवत उदघाटन सीएम ने किया। आरम्भ में कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा उपस्थित तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन डॉ नरेश विकल ने किया।

समारोह में राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, समस्तीपुर के सांसद तथा दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चन्द्र पासवान, भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी, राज्य सभा संसद तथा स्व0 कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर, विधान पार्षद कहकशां प्रवीण, पूर्व मंत्री राम संजीवन सिंह, पूर्व मंत्री रामलखन महतो, विधान पार्षद दिलीप कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद विंनोद कुमार चौधरी, प्रो0 दयानिधि राय, प्रो0 यूनुस हकीम, जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता, भाजपा के जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह, बनारसी ठाकुर, दुर्गेश रॉय, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, शैलेंद्र सिंह के अतिरिक्त, जिला अधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, पुलिस कप्तान हरप्रीत कौर, उप विकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा, प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक सदर अनुमंडल पदाधिकार अशोक कुमार मण्डल आदि ने भाग लिया।
इसी तरह समस्तीपुर स्थित कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर आयोजित समारोह में जिलाधिकारी समेत,पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने जन नायक के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।


Spread the news
Sark International School