कटिहार में हर्ष उल्लास और भाईचारा के साथ ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया गया

Sark International School
Spread the news

कटिहार/बिहार : कटिहार में ईद-उल-फित्र का त्यौहार हर्ष उल्लास और भाईचारा के साथ मनाया गया। नगर के ललयाही एवं रामपाड़ा ईदगाह समेत कई मस्जिदों में ईदुल फित्र की नमाज़ मुस्लिम भाईयों ने अदा की और देश में अमन शांति के लिए सामुहिक रुप से दुआ की गई।

रामपाड़ा ईदगाह में ईदुल फित्र की नमाज़ मौलाना बदरुदुजा ने पढ़ाई और एक बड़े मजमे को संबोधित करते हुए रोज़ा रमजान और ईद-उल-फित्र के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजिक कुरीतियों और समाजिक बुराईयों को जड़ से उखाड़ फेंकने की तलकीन एवं अपील की। उन्होंने समाज के निसहाय और कमज़ोर लोगों की मदद करने और ईद की खुशी में उन्हें भी शामिल करने और इस्लाम के अन्तिम पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब (स०) की शिक्षाओं पर अमल करने का अहवान किया।

Sark International School

ईदुल फित्र की नमाज़ से पूर्व समाजिक कार्यकर्ता सह शिक्षक मास्टर उसमान ग़नी ने भी सम्बोधित किया और शिक्षा के प्रचार प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म शिक्षा, भाईचारा, शान्ति और सामाजिक समरसता की तालीम देता है।

नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक दुसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद और शुभकामनाएं दी। इस बीच शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात किए गए थे। जबकि नगर निगम की ओर से साफ सफाई का उत्तम प्रबंध किया गया था। वार्ड पार्षद इजहार अली अपनी टीम के साथ नमाजियों के स्वागत में लगे हुए थे।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद हाजी अब्दुल अजीज, साबीर अंसारी, महबूब आलम, डा०दाऊद रेजा, जमाते इस्लामी के सदस्य जियाउल क़मर, कमरुल हसन, अयूब अंसारी, शहबाज़ आलम, रामपाड़ा ईदगाह कब्रिस्तान कमिटी के सदस्य आसिफ भाई, पप्पू भाई, डा०अनवार आलम गुलाब, फैयाज़ आलम, आलम शाहीन, मास्टर अनवारूल हक, मो०टीपू, रेहान ग़नी, जीशान ग़नी आदि समेत जिले भर में लाखों मुसलमानों ने सामुहिक रुप से ईद-उल-फित्र की नमाज़ अदा की। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और नगर निगम कर्मियों को गुलाब का फूल देकर ईद की बधाई दी गई।

कटिहार से मोहम्मद मुर्शीद आलम की रिपोर्ट


Spread the news
Sark International School