विदाई समारोह आयोजित कर बीडीओ को दी गयी विदाई

Sark International School
Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज प्रखंड कार्यलय परिसर स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर बीडीओ अनिल कुमार को विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार ने किया। समारोह के दौरान अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह तथा प्रखंड एवं अंचल कर्मी मौजूद थे।

मुखिया संघ अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार ने कहा कि सरकारी लोक सेवा में स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। कभी भी अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या से घबराना नहीं चाहिए। बीडीओ अनिल कुमार ने जो बिना घबराए प्रखंड के लोगों की हर समस्या का समाधान किया। उसे हमेशा याद रखा जाएगा। बेलो पंचायत के मुखिया दयानंद यादव ने कहा कि प्रशासनिक कार्य में आना जाना लगा रहता है, लेकिन मुरलीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार सदैव तत्पर एक ऊर्जावान के तरह कार्य किए हैं, जो हमेशा याद किए जाएंगे।

Sark International School

वहीं प्रखंड प्रमुख मो अब्दुल जब्बार ने कहा कि पदाधिकारियों का आना- जाना लगा रहता है। परंतु कुछ पदाधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपने कार्य की बदौलत छाप छोड़ते हैं जिसे लोग भूल नहीं पाते हैं।

मौके पर हरिपुर कला पंचायत के मुखिया आलोक कुमार, दिग्घी पंचायत के मुखिया विकास पासवान, रजनी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार, रघुनाथपुर मुखिया अमित कुमार, गंगापुर मुखिया प्रतिनिधि राजेश रोशन पंडित, परमानंदपुर मुखिया गजेंद्र प्रसाद यादव, बेलो पंचायत के मुखिया दयानंद कुमार यादव, जोरगामा पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार, पड़वा नवटोल पंचायत के मुखिया सिंटू कुमार, तमोट परसा मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार, प्रखंड प्रमुख मो अब्दुल जब्बार, अमित आनंद सहित प्रखंड कर्मी एवं अंचल कर्मी मौजूद थे।

मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट


Spread the news
Sark International School