आधुनिक भारत के वास्तुकार थे चाचा नेहरू : मंजू कुमारी

Sark International School
Spread the news

चौसा/मधेपुरा/बिहार : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के वास्तुकार थे। उनके नेतृत्व में देश ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल किया था।

उक्त बातें महादेव लाल मध्य विद्यालय चौसा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी ने कही। वे आज सोमवार को  पंडित नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में आयोजित बाल दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे ।लिहाजा उनकी जयंती को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है।

Sark International School

समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक यहिया सिद्दीकी ने कहा कि  नेहरु जी का बच्चों के प्रति स्नेह अनुकरणीय था। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा कहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शिक्षक को चाचा का अनुकरण करते हुए बच्चों से जुड़ना चाहिए। समारोह के दौरान पंडित नेहरु के तैलचित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई।

मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी, शिक्षक यहिया सिद्दीकी, प्रणव कुमार, भालचंद्र मंडल, शिक्षिका नुजहत परवीन, रीणा कुमारी, शिक्षा सेवक लहटन ऋषिदेव सहित छात्रगण उपस्थित थे।

आरिफ आलम
वरीय संवाददाता,
चौसा, मधेपुरा

Spread the news
Sark International School