भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में जदयू पार्टी पर जनादेश से विश्वासघात का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के क्रियाकलाप के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। नीतीश कुमार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार शर्म करो, नीतीश कुमार हाय हाय के नारे लगा रहे थे।

प्रदेश के अहवान पर आयोजित प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय धरना में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में जमकर हल्ला बोला। कार्यकर्ताओं ने कड़ी शब्दों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के क्रियाकलाप का निंदा की।

मौके पर नगर महामंत्री सूरज जायसवाल, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मनोज भगत, ज्योतिष वर्मा, धीरज वर्मा, कन्हैया जायसवाल, प्रमोद पोद्दार, राजीव जायसवाल, निशा कुमारी, लड्डू ठाकुर,रूपेश शाह, अनुपम सिंह, सुबोध निषाद सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

Spread the news