मधेपुरा : मुख्यमंत्री के वर्चुअल रैली की सफलता को ले जदयू की बैठक

Spread the news

कौनैन बशीर
वरीय उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : मुख्यमंत्री द्वारा सात सितंबर को प्रस्तावित वर्चुअल रैली की सफलता को लेकर बुधवार को जदयू कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता के आवास के सभागार में संपन्न हुई। विधायक की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड जनार्दन राय ने किया, जबकि संचालन सुरेन्द्र यादव ने किया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक निरंजन कुमार मेहता ने कहा कि आगामी 7 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल माध्यम से बिहार परिवार के साथ संवाद करेंगे। यह संवाद कार्यक्रम जनता दल यू के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज और पार्टी के फेसबुक पेज भी प्रसारित होगा। उन्होंने कहा कि बिहारीगंज विधान सभा के मुख्य विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सभी प्रखण्ड मुख्यालय में भी प्रमुख स्थलों पर प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का होने वाला वर्चुअल संवाद ऐतिहासिक होगी।

 वही जदयू प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन  ने जदयू पदाधिकारियों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि 7 सितम्बर को राज्य भर की जनता से मुख्यमंत्री वर्चुअल संवाद के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बूथ स्तर से पंचायत और प्रखंड जिला तक के जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रोजेक्टर, एलईडी का प्रबंध किया गया है।

जदयू अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि वर्चुअल कार्यक्रम का मूल उद्देश्य 2020 का विधान सभा का चुनावी शंखनाद हो होगा, और आम जन मानस से 25 वर्षों के अपने न्याय के साथ विकास पर चर्चा करेंगे। वही ललन यादव ने कहा कि बिहारीगंज विधान सभा में सभी सजग जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगो को मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से जोड़ कर निश्चय संवाद को सफल बनाना है। इस कार्यक्रम को लेकर विधान सभा के सभी बूथ अध्यक्ष सचिव से लेकर सभी समर्पित कार्यकर्ता जी जान से लग गए है। वही बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष वर्मा ने कहा कि बिहारीगंज विधान सभा के समर्पित साथी विधायक निरंजन मेहता के प्रति अपनी विस्वस्त आधार जताया और मजबूत से जीत का संकल्प लिया। साथ ही अपने नेता नीतीश कुमार के प्रति आस्था जताया।

बैठक में मुख्य रूप से राजनीति साह, सुरेंद्र यादव, उमेश यादव, राकेश सिंह, आमोद यादव, विकास झा मुन्ना दास, इसराइल आलम, धनेश्वरी चौधरी, सुभाष यादव, विनोद सिंह, अनीता, विश्वनाथ पंडित, प्रियरंजन झा, आमोद मेहता, आजाद, मंजू देवी, मिथिलेश यादव, प्रकाश ऋषिदेव, गौरव मंडल, चतुरी मंडल, श्याम मेहता, अवधेश झा, डीएन राय, संतोष कुमार, मन्नू ठाकुर, अरविंद महतो, नवीन सिंह, दुलारी कुमारी, पूनम कुमारी सहित बिहारीगंज विधान सभा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the news