मधेपुरा : सादगी से मनाई गई बीपी मंडल की 102 वीं जयंती

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : बीपी मंडल की 102 वीं जयंती की राजकीय समारोह जिले में कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंश के साथ मनाया गया। सबसे पहले जिला मुख्यालय स्थित बीपी मंडल चौक पर स्थित बीपी मंडल के प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उसके पश्चात बीपी मंडल के पैतृक गांव सदर प्रखंड के मुरहो में जाकर संछिप्त कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी ने भाग लिया।

 जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम बीपी मंडल के तैलीय चित्र पर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, विधायक बिहारीगंज निरंजन मेहता, पूर्व विधायक मनिंद्र कुमार मंडल उर्फ ओम बाबू, अपर समाहर्ता उपेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त विनोद प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिव कुमार शैव, सदर अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल, डीपीआरओ मनीष कुमार, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी आर्य गौतम, मुरलीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, जदयू प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, भानु मंडल सहित जिले के सभी वरीय अधिकारियों ने पुष्प अर्पित किया।

कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सामजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। पुष्प अर्पित के बाद कार्यक्रम में सर्वधर्म प्राथना में गायक गांधी कुमार मिस्त्री ने रघुपति राघव राजाराम… भजन गाकर लोगों का मन मोह लिया, वहीं दूसरा गीत शशिप्रभा जायसवाल ने वैष्णव जन तो तेने कहिये… गाकर कार्यक्रम को भाव विभोर कर दिया।

मौके पर डा भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, तेजनारायण यादव, सलाउद्दीन, रघु मुर्मू, समाजसेवी रविंद्र यादव, देवकृष्ण यादव, मिथलेश कुमार, सहित कई लोग उपस्थित थे।


Spread the news