मधेपुरा : जयन्ति झा बनी मधेपुरा जिला कांग्रेस प्रशिक्षण समन्वयक

Spread the news

वसीम अख्तर
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि प्रशिक्षण विभाग द्वारा साक्षात्कार के उपरान्त जयन्ति झा को मधेपुरा जिला का प्रशिक्षण समन्वयक नियुक्त किया गया है।

विधानसभा के मद्देनजर यह नियुक्त की गयी है इसमें सभी जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण जयन्ति झा के द्वारा दिया जाएगा।

जयन्ति झा का मनोनयन करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी प्रो डाॅ रणजीत कुमार मिश्र एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि के महेन्द्र जोशी एवं सचिन रावत ने कहा की कांग्रेस कमिटी को पूर्ण विश्वास है की जयन्ति झा जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी।


Spread the news