दरभंगा : अपनी माँगो को लेकर काँग्रेस का सांकेतिक धरना बदस्तूर जारी

Spread the news

अजेश कुमार की रिपोर्ट :

दरभंगा/बिहार : दरभंगा नगर कांग्रेस कमिटी द्वारा वार्ड नं018 के मुहल्ला प्रोफेसर कॉलोनी दिघी पश्चिम में सांकेतिक धरना बाबुकान्त झा की अध्यक्षता में दिया गया। दरभंगा नगर कांग्रेस कमिटी लगातार मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर की माँग को उठा रही है।

सांकेतिक धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ में न्याय योजना के तहत 7500 रूपया हर खाते में दिया जा सकता है तो केंद्र सरकार तुरंत राहत के तौर पर ₹10000 गरीब मजदूर मध्यम वर्ग के खाते में क्यों नहीं दे सकती है? पूर्व महापौर अजय जालान ने सांकेतिक धरना को संबोधित करते हुए कहा की लॉकडाउन के कारण जो आर्थिक नुकसान और कमर टूटी है उसकी भरपाई हेतु केंद्र सरकार को मध्यमवर्ग मजदूर किसान गरीब को 6 महीना तक 7500 रुपैया हर खाते में देना ही होगा।

 सांकेतिक धरना को संबोधित करते हुए दरभंगा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा अंसारी ने कहा की बीजेपी सरकार बात बात में 70 साल के हिसाब की बात करती है देश की जनता ने जो मौका कांग्रेस को दिया उसके अंतर्गत कांग्रेस सरकार ने 23 सरकारी संस्थाएं की स्थापना की जिसके अंदर हजारों हजार कंपनियां खोली गई। आज उसी कंपनियां को आज की सरकार एक एक कर बेच रही है और हिसाब हमसे पूछ रही है।

धरना को पंडित राम नरायण झा बिहार प्रदेश प्रतिनिधि, जयंत कुमार झा, एडवोकेट प्रफुल झा,बअरुण कुमार झा, रवि गोस्वामी, पिंकू गिरी, हसनैन बाबा, जमाल हसन, रमन झा, जसीम अंसारी, सुरेश महतो ने संबोधित किया।


Spread the news