मधेपुरा : पुलिस प्रशासन और मिडिया कर्मियों ने निकाली कोरोना जागरूकता रैली 

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : शहर में विभिन जगहों से लोगों को कोरोना वायरस रोकथाम को लेकर रविवार को करीब 4 बजे पुलिस प्रशासन और मिडिया कर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाया। थाना परिसर से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए घर में रहें सुरक्षित रहें के नारे लगाया। विभिन्न तरह के स्लोगन लिखी तख्ती लिए पूरे शहर का भ्रमण किया गया। इस दौरान, खुद सुरक्षित रहें-दूसरे को भी सुरक्षित रखें, हम सब की यही पुकार घर में रहें इस बार, सहित जागरूकता से संबंधित नारे लगाए। इस दौरान शहरवासियो ने भी सहमति दिखाते हुए पुलिस प्रशासन और मिडिया कर्मियों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत करते हुए हौसला बढ़ाने का काम किया।

जागरूकता अभियान का उद्देश्य यह था कि कोरोना वायरस रोकथाम के लिए लगाए गए लाॅक डाउन का पालन करें। सरकार, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य कर्मी और मिडिया कर्मी कोरोना फाइटर के रूप में काम कर रही है। बेवजह भीड़ इकट्ठा नहीं करें। समाजिक दूरी बनाकर रखें। आवश्यक कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकले।

थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कोरोना जागरूकता रैली थाना से निकल कर दुर्गा स्थान चौक, मिड्ल चौक, हाट बाजार, गोलबाजार, काशीपुर, गौशाला चौक, सिनेमा चौक होते हुए पुनः थाना पहुंचे। इस दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। वही शहरवासियो ने जागरूकता अभियान को सराहनीय बताया। जागरूकता रैली में बीडीओ ललन कुमार चौधरी, सीओ शशीभूषन कुमार, पत्रकार संघ अध्यक्ष विनोद कुमार राजा बाबू सहित पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और सभी मिडिया कर्मी शामिल थे।


Spread the news